स्वामी चिदानन्दजी की राँची आश्रम यात्रा

11 नवम्बर, 2019

नोएडा में अपना पहला कार्यक्रम समाप्त करने के पश्चात, वे अपनी यात्रा के अगले 10 दिन व्यतीत करने के लिए योगदा (वाईएसएस) राँची आश्रम आए। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद और मुंबई का दौरा किया, जहाँ उन्होंने अपनी यात्रा का समापन किया।

राँची आश्रम में योगदा (वाईएसएस) संन्यासियों और भक्तों द्वारा स्वामीजी का श्रद्धा, भक्ति और प्रेम के साथ स्वागत किया गया।

राँची यात्रा के दौरान उन्होंने भक्तों, सरकारी अधिकारियों और मीडिया से मुलाकात की। उन्होंने दो वाईएसएस संन्यासियों के लिए एक संन्यास दीक्षा समारोह भी आयोजित किया।

27 अक्टूबर को दीवाली के अवसर पर, स्वामी चिदानन्दजी ने हमारे जीवन में ईश्वर के प्रकाश को लाने पर प्रवचन दिया। इसमें 800 से अधिक लोगों ने भाग लिया था। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

भक्तों ने उनकी उपस्थिति से और सभी के लिए उनके प्रेम से उत्साहित अनुभव किया। एक भक्त ने लिखा, “भारत और भक्तों के पूरे समूह के लिए उनका प्रेम, चाहे वे भारतीय हों या अन्य देशों से, इतना स्पष्ट था कि वह शायद ही इसे छिपा सके। जब हम रास्ते में उनका इंतजार करते थे, तब हर बार जब वे हमें पार करते थे या हमें देखकर मुस्कुराते थे, तो उनकी आँखें चमक उठती थीं और हमें बताती थीं कि हमें उनका और गुरुजी का प्रेम प्राप्त है।”

यहाँ पर हम उनकी राँची यात्रा की कुछ फ़ोटो प्रस्तुत कर रहे हैं।

शेयर करें