योगदा सत्संग विद्यालय को मुख्यमंत्री स्वच्छता पुरस्कार

10 फ़रवरी, 2021

विद्यालय सचिव, प्रधानाचार्य और एक विद्यार्थी झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से चेक व प्रमाणपत्र ग्रहण करते हुए

योगदा सत्संग विद्यालय को लगातार दूसरे वर्ष मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार – 2020 प्राप्त हुआ। पुरस्कार झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दिसंबर 3, 2020 को प्रदान किया गया। विद्यालय को पांच सितारा आंका गया और राज्य के 9 प्रतिभागी विद्यालयों में से रांची जिले का एकमात्र विजेता विद्यालय बन पुरस्कार प्राप्त किया।

राज्य सरकार द्वारा, विद्यालय प्रशासन को और अधिक स्वच्छता उपाय अपनाने व आधारभूत ढांचे को निश्चित मानदंडों के अनुसार विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ₹ 2,00,000 की पुरस्कार राशि स्वीकृत की गई। जैसा कि विद्यालय अल्प- सेवितों की सेवा तक पहुंच बना रहा है, अन्य विद्यार्थी- सुविधाओं में वृद्धि जैसे कि प्रयोगशालाएं, बहुउद्देशीय सभाकक्ष, खेल के मैदान आदि निर्माणाधीन हैं।

शेयर करें